भीलवाड़ा: तख्तपुरा में अचानक खलासी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में किया गया मृत घोषित
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के तख्तपुरा में एक खलासी की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।फिलहाल मृतक युवक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी ।मृतक के परिजनों के आने के बाद हमीरगढ़ थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई करेगी।