हमीरपुर: पंधरी में एक माह से पानी के लिए परेशान हैं ग्रामीण, ग्रामीणों ने की ओवरहेड टैंक से आपूर्ति कराने की मांग
पंधरी गांव में जल निगम की लापरवाही के चलते लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को दूर दराज के हैंडपंपों से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।पंधरी गांव निवासी भूरा, रामबहादुर, संतोष, पवन सहित पूर्व प्रधान अरविंद उर्फ बाले गुप्ता ने बताया कि एक महीने से अधिक समय से जल निगम के ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है।