मैहर: मैहर में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात दुवेदी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। प्रभात द्विवेदी ने मैहर जिला प्रशासन से सवाल पूंछते हुए कहा कि इस सत्र में अब तक मैहर जिले में लगभग 22 हजार छात्रों को किताबें नहीं मिल पाई आखिर इसके लिए कौन जिम्मेवार है। किसकी चूक की वजह से छात्रों को समय पर किताबें नहीं मिली हैं।