सैदपुर: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शोक-संवेदना प्रकट करने डहन पहुँचकर परिजनों को बंधाया ढांढस
प्रदेश की योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को सैदपुर क्षेत्र के डहन गाँव पहुँचे। वहाँ उन्होंने प्रतिष्ठित व्यवसायी यशवंत सिंह ‘मुन्ना’ की माता व पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह की चाची स्व. शांति देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।