महोबा: जोरैया गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, किया गया झांसी रेफर
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 महोबा के ज्योरैया निवासी 22 वर्षीय युवक ललित सिंह ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। जैसे ही परिजनों की नजर फंदे पर झूलते ललित पर पड़ी, उन्होंने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे झांसी रिफर कर दिया है।