कानपुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे, पूर्व विधायक सतीश निगम की बेटी की शादी में होंगे शामिल
सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे हैं। रविवार दोपहर 1.30 बजे कानपुर के श्याम नगर में नंदलाल जायसवाल के घर पहुंचे हैं। इसके बाद वह किदवई नगर में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। किदवई नगर स्थित रायल मंदाकिनी पैलेस में सपा से पूर्व विधायक सतीश निगम की बेटी की शादी है। इसके बाद अखिलेश यादव इटावा रवाना हो जाएंगे।