मंदसौर: निपानिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया
मंदसौर के नयाखेड़ा-निपानिया क्षेत्र में प्रशासन ने शासकीय खेल मैदान की जमीन से 8 से 10 लोगों के अवैध कब्जे हटाए। जेसीबी से पक्के मकान,दीवारें और टीन शेड तोड़े गए, कार्रवाई शुक्रवार दोपहर हुई,मौके पर तहसीलदार, राजस्व, पंचायत और पुलिस विभाग मौजूद रहा,कब्जामुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई गई,