मिर्ज़ापुर: थाना कछवा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग में ₹20,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कछवा पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह पुलिस टीम ने 20000 की इनामियां फरात चल रहे अभियुक्त सुनील सोनकर पुत्र पकौड़ी सोनकर निवासी मझवा को गिरफ्तार किया