प्रतापगढ़: विभिन्न दुर्घटनाओं और आपदाओं में पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति
जिले में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि और आगजनी से हुई जनहानि, पशुहानि एवं मकान-झोपड़ी क्षति के मामलों में पीड़ितों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी करते हुए बताया कि प्रतापगढ़ तहसील के पानमोड़ी निवासी राधेश्याम गायरी के आंधी-तूफान में