गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार राज्य अराजपत्रित महासंघ अपनी 32 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, मगध प्रमंडल शाखा, गया के बैनर तले सोमवार की दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने 32 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन और धरना दिया। इसके बाद आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। महासंघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति, ठेका व संविदा व्यवस्था समाप्त करने की मांग की है।