श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, एक घायल को उपचार के बाद बीकानेर किया रैफर
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के हाईवे पर अलसुबह करीब 6 बजे दो ट्रक आपस मे टकरा गए जिनमे एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुए है। दोनों ट्रक बीकानेर की ओर जा रहे थे। वही ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। जिसमें ट्रक खल्लासी युवक घायल हो गया जिसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया। वही ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।