श्रीडूंगरगढ़: लिखमादेसर की रोही में रास्ता रोककर की गई मारपीट, श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
लिखमादेसर की रोही में व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस समय में प्रभुनाथ मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते बताए कि आरोपी ज्ञाननाथ सिद्ध ने लिखमादेसर की रोही में उसके लड़को का रास्ता रोक उसके साथ मारपीट की। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी है। जिसकी जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे दी।