परिहार: परिहार थाना पुलिस ने मद्य निषेध कांडों में वांछित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
परिहार थाना क्षेत्र में मद्य निषेध मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परिहार थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 357/25 एवं 230/25 में वांछित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा गुप्त सूचना एवं लगातार छापेमारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की।