विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में लोगों संग किया योगाभ्यास, राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ सामूहिक योग कार्यक्रम
स्वस्थ व्यक्ति ही करेगा स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण: प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग: रविवार सुबह सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के जनसेवा कार्यालय का नजारा आम दिनों से बिल्कुल जुदा था। सुबह-सुबह यहाँ किसी राजनीतिक पैरवी, शिकायत या जनता दरबार के लिए नहीं, बल्कि सेहत की 'अदालत' लगाने के लिए जनसैलाब उमड़ा था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने वीआईपी प्रोटोकॉल और कुर्सी-मेज की औपचारिकता को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। वे सीधे जमीन पर हजारीबाग की आम जनता, युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ चटाई बिछाकर बैठ गए। योगाचार्य सोनू पाण्डेय और अंजू कुमारी के निर्देशों पर विधायक ने जब अनुलोम-विलोम और कपालभाति शुरू किया, तो देखते ही देखते पूरा परिसर 'योगमय' हो गया।
भागदौड़ और तनावमुक्ति का मिला अचूक मंत्र
क्ष