इस्लामनगर अलीगंज: दरखा और अलीगंज पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
अलीगंज प्रखंड के दरखा एवं अलीगंज पंचायत में मंगलवार को आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया। दरखा पंचायत सरकार भवन में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, अलीगंज में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शिविर चला। शिविर में कई योजनाओं का अधिकारियों द्वारा ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।