पटना ग्रामीण: शराबबंदी वाले बिहार के पटना सचिवालय में मिली शराब की बोतल, मचा बवाल
पटना के सचिवालय के विकास भवन परिसर में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे तीन शराब की खाली बोतल मिलने से हड़कंप मच गया। एक अधिकारी के चैम्बर के बाहर डस्टबिन से बोतलें बरामद होने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद सचिवालय जैसे हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में शराब की बोतल मिलने से सरकार और सिस्टम दोनों पर सवाल उठने लगे हैं