झांसी: बरुआसागर से बेटी के लिए लड़का देखकर घर लौट रहे पिता की बाइक को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर,पिता की मौत,पोस्टमार्टम भेजा
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2024 निवाड़ी जिले का रहने वाला नाथूराम 17 मार्च को अपनी बेटी के लिए लड़का देखने अपने दोस्त भारत के साथ बाइक से बरुआसागर गया हुआ था। लड़का देखकर लौट रहा था तभी पेट्रोल पंप के पास दूसरी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी,जिससे वह दोनो घायल हो गए थे। झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान नाथूराम की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम भेजा है।