मानपुर: अमरपुर के भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत मामले में मृतक के 4 साथी आरोपियो पर अपराध दर्ज
Manpur, Umaria | Jul 5, 2026 अमरपुर के उमहा घाट भदार नदी मे मछली मारने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो जाने के मामले में चौंकी अमरपुर पुलिस ने मर्ग की जांच उपरांत मामले में मृतक के 4 साथी आरोपियो के विरुद्ध पुलिस चौंकी अमरपुर मे धारा 106(1), 238(सी), 3(5)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।आरोपियों मे मल्लू कोल,संदीप ढीमर उर्फ बूंदे,पप्पू कोल, छोटे कोल सभी निवासी अमरपुर शामिल हैं।