लुणी: हमीर नगर में नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान।
Luni, Jodhpur | Mar 9, 2024 लूणी क्षेत्र के हमीर नगर में नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने को लेकर शनिवार को सरपंच प्रतिनिधि रामलाल गोदारा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मानव एवं पर्यावरण जागृति महासभा के जोधपुर जिला प्रभारी महकराम बिश्नोई द्वारा बच्चों और अभिभावकों को नशा मुक्ति के शपथ पत्र भरवाकर नशा मुक्ति के फायदे बताए गए।