लुणी: पाल गांव में की गई एक महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Luni, Jodhpur | Mar 7, 2024 लूणी क्षेत्र के पाल गांव में एक महिला की हत्या करने का मामला वृहस्पतिवार को सामने आया है। सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाड़ा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पाल गांव के नैनो सोसाइटी में एक महिला की हत्या की सूचना पर पहुंचे तो वहां देखा कि महिला संतोषी देवी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। वहीं एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीमें मौके पर पहुंची हैं।