केरसई: केरसई डोंगीझरिया गांव की महिला को सांप ने काटा झाड़ फूंक के बाद लाया अस्पताल इलाज के क्रम में हुई मौत
केरसई के डोंगीझरिया गांव की 50 वर्षीय महिला गुलाब मिंज को जहरीले सांप ने काट लिया। इधर सांप काटने के बाद काफी देर तक झाड़ फूंक करवाया और सुनवाई नहीं हुई ,तब जाकर शनिवार की सुबह 9:30 बजे सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया