ब्यावरा: ब्यावरा सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Biaora, Rajgarh | May 12, 2026 ब्यावरा सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे करीब सिविल अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल की अव्यवस्थाओं के साथ ही कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।