अररिया: दौलतपुर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार तीन जन हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 26, 2024 पलासी प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया।वहीं, घायलों की पहचान दीपनगर निवासी कुन्दन कुमार, बसंती देवी व रवीन कुमार के रूप में हुई है।