गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: पीर मंसूर रोड पर बिजली के खंभे के तार में लगी आग, जुटी लोगों की भीड़
गया शहर के पीर मंसूर रोड पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक बिजली के खंभे पर लगे तार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तार से चिंगारी निकलने के बाद देखते ही देखते आग भड़क उठी। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।