नवाबगंज: रामपुर कटरा में मेला दिखाने के बहाने युवक की हत्या करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा, आलाकत्ल बरामद
थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कटरा में 4 अप्रैल को हुए मो0 आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने रविवार करीब 4:50 बजे खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा कार्रवाई करते हुए मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील, मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, शाहरूख पुत्र मो0 कलीम, फैज पुत्र मो0 मुबारक निवासीगण रामपुर कटरा थाना सफदरगंज को गिरफ्तार किया गया।