कलान: सोनम किन्नर को गोली मारने वाले आरोपी ने फिर जान से मारने की धमकी दी, जलालाबाद में सीओ से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के निवासी सोनम किन्नर ने क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय को उनके कार्यालय में बुधवार दिन के करीब 1:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया की 12 नवंबर को वह हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के सामने अपने चेलों के साथ बधाई बज रहा था पुरानी रंजिश के चलते चांदनी व राघवेंद्र ने उनके गोली मार दी जो उनके पीठ में लगी।