कौआकोल: कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के भलुआही बाजार में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने किया रोड जाम
कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के भलुआही बाजार में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कौआकोल-रोह मुख्य पथ को जाम कर दिया। बिजली नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है, जिसके कारण पूरे इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित है।