जगाधरी: सर्व कर्मचारी संघ ने कृषि मंत्री के निवास स्थान पर किया प्रदर्शन, मंत्री के सुपुत्र को दिया ज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सभी प्रत्याशियों को अपनी मांगों का ज्ञापन दे रहा है। ताकि सरकार आने पर उनकी मांगों को पूरा किया जा सके। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कृषि मंत्री के निवास पर उनको ज्ञापन देने पहुंचे। उनकी गैर मौजूदगी में उनके सुपुत्र ने इस ज्ञापन को लिया और उनका शासन दिलाया कि वह इसको लेकर जो बन पड़ेगा वह करने का काम करेंगे।