चंदला: हेमंत खंडेलवाल को एमपी बीजेपी अध्यक्ष बनने पर राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने दी बधाई
चंदला विधायक और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बुधवार रात करीब 10 बजे भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की. अहिरवार ने खंडेलवाल को मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं.