चंदला: मोहर्रम को लेकर चंदला थाने में बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश
आगामी मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम करीब 5 बजे चंदला थाना परिसर में गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।