महोबा: पुलिस कार्यालय में एसपी शशांक सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 एसपी शशांक सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। गूगल मीट के माध्यम से सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े और शिकायतों पर सीधे चर्चा हुई। एसपी ने समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।