धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही लैब पर कार्रवाई होगी, सीएमओ ने किया निरीक्षण
अमरोहा जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमाकांत सागर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मंडी धनौरा का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि स्वास्थ्य विभाग के अभियान अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे।