धरहरा: लगमा बहियार में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र के लगमा बहियार में शुक्रवार के दोपहर लगभग 12 बजे अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की सालभर की मेहनत को कुछ ही मिनटों में राख कर दिया। आग की इस भयावह घटना में करीब 12 बीघा में लगी तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।दोपहर के समय अचानक खेतों की ओर से धुआं उठता देख ग्