सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय में डीसी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को 11:00 सिमडेगा डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में डीसी द्वारा जिले के अधिकारियों को तैयारी को लेकर कई तरह के अहम निर्देश दिए ,बताया गया कि प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह जिला के स्टेडियम में 9:05 में आयोजित की जाएगी।