बड़ागांव धसान: बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर बड़ागांव नगर के लोगों में नाराजगी: बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ जिले की बड़गांव तहसील के मिथलाखेरा निवासियों ने लाइट की समस्या को लेकर ओआईसी को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि क्षेत्र में हर एक दो घंटे मे बिजली बंद हो रही है। अधोषित कटौती से घरेलू कामकाज, खेती किसानी, बच्चों की पढ़ाई और स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ओआईसी को अपनी समस्याएं बताईं है।