कहरा: सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान में 40 से ज़्यादा युवतियाँ वर्दी का सपना लेकर कड़ी मेहनत कर रही हैं
Kahara, Saharsa | Mar 24, 2025 सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान मे वर्दी का सपना संजोए 40 से अधिक युक्तियां कड़ी मेहनत कर रही है। यह सभी युवतियां RPF होमगार्ड और बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर चुकी है। और अब फिजिकल टेस्ट की तैयारी मे जुटी है। इनमें से कई युवतियों के पिता मजदूर है कुछ किसान है और कुछ छोटी दुकान चलाते है। यह सभी युवतियां सरकारी नौकरी पाकर समाज की सेवा करना चाहती है।