भिंड नगर: राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस एनएसयूआई का परेड चौराह पर प्रदर्शन,भाजपा सरकार का फूंका पुतला
भिंड। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी भदौरिया एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 12 बजे परेड चौराहा पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया है