मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अनुविभागीय अधिकारी इटारसी निलेश शर्मा द्वारा केसला ब्लाक स्थित सुखतवा उपस्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, समस्त स्टाफ एवं मरीजों से चर्चा की जिसमें साफ सफाई ,ओपीडी, इमरजेंसी केसों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।वही ग्राम भरगदा में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया ।