हरिहरगंज: हरिहरगंज आर.के. सीता +2 हाई स्कूल में बाल संसद चुनाव संपन्न, आदित्य राज बने प्रधानमंत्री
विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आर.के. सीता +2 हाई विद्यालय हरिहरगंज में गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।