Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान मीटिंग में लिए गए फैसले बदल सकते हैं महिलाओं की जिंदगी #pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

MORE NEWS

पंचकूला से आज के 5 मुख्य समाचार
अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा
18 वर्षीय युवती को 72 घंटे में सकुशल ढूंढा
शातिर वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में, 5 मोटरसाइकिल 1 एक्टिवा बरामद
जीजा साला मर्डर केस में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों पर शिकंजा
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

पंचकूला से आज के 5 मुख्य समाचार अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा 18 वर्षीय युवती को 72 घंटे में सकुशल ढूंढा शातिर वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में, 5 मोटरसाइकिल 1 एक्टिवा बरामद जीजा साला मर्डर केस में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों पर शिकंजा #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

आज के बच्चे, कल के जल रक्षक: सेंट विवेकानंद स्कूल में अनोखी पहल
  जल संकट से लड़ने का संकल्प: पिंजौर के छात्रों ने दिखाई नई सोच
#pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

आज के बच्चे, कल के जल रक्षक: सेंट विवेकानंद स्कूल में अनोखी पहल जल संकट से लड़ने का संकल्प: पिंजौर के छात्रों ने दिखाई नई सोच #pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

पंचकूला में फुटपाथ अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन: स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री, अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर निगम के सहयोग से पहले ही दिन 25 चालान, 5 वाहन इंपाउंड

आज बरवाला से हुई अभियान की शुरुआत, मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह बोले- फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं, कब्जा करने वालों के लिए नहीं

पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने शहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार से नगर निगम के सहयोग से विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग तथा फुटपाथों पर रेहड़ी-फड़ी, फल-सब्जी और चाय आदि की दुकानो व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण, तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री,  के कारण आमजन और विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को समाप्त करना है। पुलिस का कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या व्यवसाय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि आज अभियान का पहला दिन था, कुछ समय से  उन्हें इस संबंध में लगातार शिकायतें भी मिल रही थी,जिसके बाद उन्होंने स्वयं बरवाला चौक पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फुटपाथों पर खड़े पाए गए 25 वाहनों के चालान किए गए, जबकि यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों को इंपाउंड किया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद वाहन चालकों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य लोगों को भविष्य में फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक जिले में फुटपाथों पर अवैध पार्किंग, रेहड़ी-फड़ी और अन्य प्रकार के अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाते।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का वातावरण मिले। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों का उपयोग केवल उनके निर्धारित उद्देश्य के लिए करें तथा नियमों का पालन कर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस दौरान ट्रैफिक थाना सूरजपुर के प्रभारी अभिषेक तथा बरवाला चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह सहित पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम भी अभियान में मौजूद रही।

पंचकूला में फुटपाथ अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन: स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री, अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर निगम के सहयोग से पहले ही दिन 25 चालान, 5 वाहन इंपाउंड आज बरवाला से हुई अभियान की शुरुआत, मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह बोले- फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं, कब्जा करने वालों के लिए नहीं पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने शहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार से नगर निगम के सहयोग से विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग तथा फुटपाथों पर रेहड़ी-फड़ी, फल-सब्जी और चाय आदि की दुकानो व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण, तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री, के कारण आमजन और विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को समाप्त करना है। पुलिस का कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या व्यवसाय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि आज अभियान का पहला दिन था, कुछ समय से उन्हें इस संबंध में लगातार शिकायतें भी मिल रही थी,जिसके बाद उन्होंने स्वयं बरवाला चौक पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फुटपाथों पर खड़े पाए गए 25 वाहनों के चालान किए गए, जबकि यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों को इंपाउंड किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद वाहन चालकों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य लोगों को भविष्य में फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक जिले में फुटपाथों पर अवैध पार्किंग, रेहड़ी-फड़ी और अन्य प्रकार के अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाते। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का वातावरण मिले। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों का उपयोग केवल उनके निर्धारित उद्देश्य के लिए करें तथा नियमों का पालन कर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान ट्रैफिक थाना सूरजपुर के प्रभारी अभिषेक तथा बरवाला चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह सहित पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम भी अभियान में मौजूद रही।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा,

*आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर*

*हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस*

पंचकूला/कमल कलसी 
         पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
         डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।
            आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा, *आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर* *हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस* पंचकूला/कमल कलसी पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026