बरौनी: बरौनी थाना पुलिस ने निजी पेट्रोल पंप से प्रतिबंधित एथेनॉल जब्त किया, एक कारोबारी गिरफ्तार
बरौनी थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत एक निजी पेट्रोल पंप परिसर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित एथेनॉल को बरामद किया है।पिछले दिनों से चल रही कार्यवाही के अनुरूप बरामद सभी एथेनॉल जप्त करके थाना पर ले आई है और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।जिसे शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे पुलिस अभीरक्षा में व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।