पोलायकलां: पोलायकला मंडी में प्याज-लहसुन की बढ़ी आवक,भाव में मामूली उतार-चढ़ाव,बुधवार को प्याज 18,000 कट्टे और लहसुन 4,000 कट्टे आए
पोलायकला कृषि उपज मंडी पोलायकला में बुधवार को प्याज और लहसुन की आवक बढ़ी। मंडी प्रभारी ने शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज मंडी में नई प्याज के 18,000 कट्टे और लहसुन के 4,000 कट्टे आए। भाव में विशेष बदलाव नहीं रहा।