सूरजपुर: ग्राम सिलफिली स्थित #शीतला माता मंदिर के वार्षिक उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ग्राम सिलफिली में स्थित शीतला माता मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।