कटनी नगर: मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में 5 आरोपी पकड़े गए
कटनी और उनरिया जिले में मंदिरो में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। और 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि। 9 अप्रैल को दक्षिणमुखी काली मंदिर हीरागंज में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक हिरासत में लिया।