बस स्टैंड को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर ने गुरुवार दोपहर ढाई बजे बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यात्रियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड शहर की पहचान है, इसलिए इसका सुव्यवस्थित और आकर्षक होना जरूरी है। उन्होंने आम लोगों से सुझाव लिए।