कुर्था: बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज
Kurtha, Arwal | Jun 14, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। कनीय विद्युत अभियंता सूरज कुमार के नेतृत्व में हुई जांच में सैदपुर और गौहरा गांव के उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी एवं अनियमितता के मामले सामने आए।