आंवला: आंवला के थाना भमोरा पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध असलाह और कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Aonla, Bareilly | May 27, 2026 आंवला तहसील के भमोरा थाना पुलिस ने अवैध असलाह और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने बुधवार को सुबह 11 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारी ग्राम देवचरा से ग्राम बल्लिया की ओर जाने वाली सड़क पर नहर के पुल के पास से हुई।