पुपरी: मुहर्रम पर्व को लेकर पुपरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित
मुहर्रम पर्व को लेकर पुपरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में बुधवार को एक बजे दिन में डीएसपी सुनीता कुमारी की उपस्थिति में एसडीओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसडीओ श्री कुमार ने पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने की बात कही।