जहाज़पुर: राजनीतिक खींचतान में उलझा पंडेर, विकास कार्य ठप#jansamasya
राजनीतिक खींचतान में उलझा पंडेर, विकास कार्य ठप जहाजपुर के तहसील की ग्राम पंचायत पडेर में राजनीतिक खींचतान के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, कई रोड लाइटें बंद पड़ी हैं जिससे रात में अंधेरा रहता है। वहीं ग्रामीणों के पंचायत संबंधी कार्य और रोजगार योजनाओं का लाभ भी लंबे समय से अटका हुआ है।