मुरैना नगर: सोने की अंगूठी चोरी का मामला,संदिग्ध महिला की पहचान के लिए कोतवाली पहुंचा पीड़ित,20 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग।
मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के सुर्जनपुर निवासी दिनेश डंडोतिया ने दो सोने की अंगूठियों की चोरी का मामला पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 15-20 दिन पहले बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से लौटते समय जैन बगीची के पास दो महिलाओं द्वारा पर्स से अंगूठियां चोरी करने का आरोप है। 20 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।